{"_id":"6a0afa6aa455bfc69605fe3e","slug":"video-nhm-contract-employees-stage-protest-after-not-receiving-honorarium-for-two-months-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दो माह से नहीं मिला मानदेय, एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दो माह से नहीं मिला मानदेय, एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
Mukesh Kumar
Updated Mon, 18 May 2026 05:09 PM IST
Link Copied
पीलीभीत में दो माह से मानदेय का भुगतान न होने से नाराज एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने सोमवार को सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। प्रादेशिक आह्वान पर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर ड्यूटी की और शासन-प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। कर्मचारियों का कहना है कि समय पर मानदेय न मिलने से आर्थिक संकट गहरा गया है। जिले में करीब 800 संविदा कर्मी इससे प्रभावित बताए जा रहे हैं। जिला महिला अस्पताल में एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने मानदेय भुगतान में हो रही देरी के विरोध में सांकेतिक प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि पिछले दो माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है, बावजूद इसके कर्मचारी लगातार स्वास्थ्य सेवाओं में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष कमलेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।