{"_id":"6a0aed851a7a8fb7370a9e88","slug":"video-lawyers-stage-protests-against-lucknow-lathi-charge-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: लखनऊ में हुए लाठीचार्ज के विरोध में वकीलों ने किया प्रदर्शन, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: लखनऊ में हुए लाठीचार्ज के विरोध में वकीलों ने किया प्रदर्शन, नारेबाजी
Mukesh Kumar
Updated Mon, 18 May 2026 04:14 PM IST
Link Copied
लखनऊ में चैंबर हटाने के दौरान हुए घटनाक्रम में वकीलों पर लाठीचार्ज करने की घटना की निंदा करते हुए पीलीभीत के वकीलों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। पीलीभीत में तीनों बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एकजुट होकर लाठीचार्ज के विरोध में कचहरी से कलक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया। सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। जिला संयुक्त बार एसोशिएशन पीलीभीत की सभागार में लखनऊ में पुलिस द्वारा निहत्थे अधिवक्ताओं पर किए गए लाठीचार्ज के संबंध में तीनों बार एसोशिएशन ने संयुक्त सभा की। सभा में सदस्यों के विचारों के बाद यह प्रस्ताव पास हुआ कि अधिवक्ता जुलूस की शक्ल में लखनऊ में हुई घटना का विरोध प्रर्दशन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौपेंगे। अधिवक्ता सुबह से न्यायिक कार्य से विरत रहे। दोपहर में प्रदर्शन कर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह को घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पूरनपुर और बीसलपुर में भी वकीलों ने प्रदर्शन कर संबंधित एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।