{"_id":"67bc47e581bae889cc02409d","slug":"video-sp-heard-the-complaints-fraud-victims-gathered-in-puranpur-of-pilibhit","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पीलीभीत के पूरनपुर थाने में उमड़ी ठगी के पीड़ितों की भीड़, एसपी ने सुनीं शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पीलीभीत के पूरनपुर थाने में उमड़ी ठगी के पीड़ितों की भीड़, एसपी ने सुनीं शिकायतें
पीलीभीत में विदेश भेजने का झांसा और फर्जी वीजा, शैक्षिक अभिलेखों से जालसाजों की ठगी का शिकार हुए पीड़ितों की सहूलियत के लिए पुलिस की ओर से पूरनपुर कोतवाली में सोमवार को शिविर लगाया गया। इसमें शिकायतकर्ताओं की भीड़ उमड़ी। 500 से अधिक पीड़ित अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। एसपी अविनाश पांडेय ने पीड़ितों की शिकायत सुनीं। पीड़ितों ने आइलेट संचालकों और जालसाजों ने उन्हें किस तरह ठगा, इसके बारे में बताया। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व पुलिस ने पूरनपुर में फर्जी शैक अभिलेखों, नकली बैंक एफडी, फर्जी वीजा के खेल का खुलासा किया। सात आरोपियों को जेल भेजा गया। इसके बाद करीब 15 मुकदमे दर्ज किए गए। पुलिस ने पीड़ितों की मदद को छह नंबर जारी किए और पूरनपुर कोतवाली में सोमवार को विशेष शिविर लगाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।