{"_id":"677a26ad74b2de3fef09fdb0","slug":"video-eka-varashha-ma-naha-bna-saka-tana-karaugdha-sa-bna-raha-ghata-taratha-parahata-ka-raja-rata-para-lga-varama","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : एक वर्ष में नहीं बन सका तीन करोड़ से बन रहा घाट, तीर्थ पुरोहितों की रोजी-रोटी पर लगा विराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : एक वर्ष में नहीं बन सका तीन करोड़ से बन रहा घाट, तीर्थ पुरोहितों की रोजी-रोटी पर लगा विराम
यूपी के रायबरेली में ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के गोकना गंगा घाट के सुंदरीकरण के लिए उ.प्र.पर्यटन विभाग ने तीन करोड़ रुपये अनुमोदित किए हैं। इसके पहले चरण में लगभग एक करोड़ की लागत से घाट निर्माण का कार्य पिछले वर्ष जनवरी माह में शुरू किया गया था। लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के चलते काम मंद गति से चला और बारिश के महीने में कम बंद हो गया। घाट पर लगभग एक वर्ष से स्नान बंद है। तीर्थ पुरोहितों की आमदनी बंद हो गई है। इससे उनमें नाराजगी है। आरोप है कि गंगा नदी का जलस्तर घटने के बावजूद ठेकेदार तेज गति से काम नहीं करवा रहे हैं। एक वर्ष में नींव का भी काम पूरा नहीं हुआ है। हालात यही रहे तो घाट बनने में तीन वर्ष लग जाएंगे और तीर्थ पुरोहित के घरों की दाल रोटी मुश्किल में पड़ जाएगी।तीर्थ पुरोहित ने दो माह में घाट निर्माण का काम पूरा कराने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।