{"_id":"677a26a19a57236d1706d017","slug":"video-mahakabha-ka-tayaraya-na-rayabral-ma-chhana-l-patara-thakanathara-ka-raja-rata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : महाकुंभ की तैयारियों ने रायबरेली में छीन ली पटरी दुकानदारों की रोजी-रोटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : महाकुंभ की तैयारियों ने रायबरेली में छीन ली पटरी दुकानदारों की रोजी-रोटी
यूपी के रायबरेली में महाकुंभ की तैयारियां अब अंतिम दौर में हैं। एक ओर आस्था के महापर्व पर समूचे विश्व के सनातनी गंगा यमुना सरस्वती के एक साथ एक जगह पर हुए समावेश वाले स्थान तीर्थ राज प्रयाग में डुबकी लगाने को लेकर उत्साहित हैं, वहीं दूसरी ओर कुंभ की तैयारियों को लेकर अतिक्रमण हटाया जग रहा है। इसके चलते वर्षों से दुकान लगाकर जीवकोपार्जन कर रहे दुकानदारों की गुमटी और छोटी दुकान हटा दी गईं।
महराजगंज में खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह ने बीते 28 दिसंबर 2024 को ब्लॉक से सटी हुई लगभग 20 गुमटी में दुकान चलाने वालों को नोटिस दी थी, जिसमें साफ निर्देश दिए गए थे कि महाकुंभ को लेकर बाउंड्री वॉल पर पेंटिंग आदि का कार्य होना है। इससे पहले सभी अपनी गुमटी बाउंड्री वॉल के पास से हटा लें। नोटिस मिलने के बाद गुमटी में दुकान चलाकर वर्षों से गुजारा कर रहे दुकानदारों के पैरों तले से जमीन खिसक गई।
वहीं शनिवार को बाउंड्री वॉल के किनारे से दुकानों को हटाया गया। दुकानदार हरि शंकर सैनी,नरेंद्र,गिरजा शंकर चौरसिया ,अमित शुक्ला, मोहम्मद ताहिर, फूलचंद्र साहू, गोपाल,निर्मला देवी ,साहिल,मिंटू,बसंत ने बताया कि दुकानें हटने से उनका व्यवसाय छिन गया है। नई जगह की तलाश इतनी जल्दी संभव नहीं है।
मामले में बीडीओ वर्षा सिंह ने बताया कि महाकुंभ को लेकर बाउंड्री वॉल पर पेंटिंग आदि बनवाईं जानीं हैं, डीएम के निर्देश पर दुकानें हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।