{"_id":"68e0e8801abec2cd7300fd39","slug":"video-rayabral-ma-brasha-sa-thhana-ka-fasal-gara-kasana-parashana-2025-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में बारिश से धान की फसल गिरी... किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में बारिश से धान की फसल गिरी... किसान परेशान
यूपी के रायबरेली में शुक्रवार रात और शनिवार को हलोर, पुरासी, अलीपुर, जमुरावां, कोटवा मोहम्मदाबाद, बारी गोहन्ना, हिलहा, कक्केपुर, भटसरा, सतांव में तेज हवा के साथ बारिश हुई। इस कारण धान की फसल गिर गई। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। वहीं तिलहन की बुआई भी पिछड़ने की उम्मीद है। इससे किसान अपनी गाढ़ी कमाई को बर्बाद होता देख परेशान हैं।
क्षेत्रीय गंगासागर पांडेय रामसागर चौधरी संत कुमार चौधरी शिवकुमार सिंह ओम प्रकाश शुक्ला अरुण कुमार सिंह दिलीप तिवारी बबलू मिश्रा अनुराग चौधरी रानू मिश्रा हरिश्चंद्र दयाशंकर आदि किसानों का कहना है कि रात में बारिश के साथ तेज हवा चलने से खेत में तैयार धान की खड़ी फसल खेत में गिर गई। इससे काफी नुकसान हुआ है। पिछले तीन दिनों से मौसम की करवट से बारिश के आसार बन रहे थे। आसमान में बादल छाए होने से बारिश की आशंका से किसान सहमे ही थे कि शुक्रवार की शाम से बारिश शुरू हुई। रात में तेज हवा के साथ क्षेत्र में बदरा भी झूमकर बरसे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।