{"_id":"68555b3872f23c9c1e0ababb","slug":"video-rayabral-ma-nagara-palka-ka-khata-sa-317-karaugdha-ka-gabna-karana-val-saga-bhaii-garafatara-2025-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में नगर पालिका के खाते से 3.17 करोड़ का गबन करने वाले सगे भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में नगर पालिका के खाते से 3.17 करोड़ का गबन करने वाले सगे भाई गिरफ्तार
यूपी के रायबरेली में नगर पालिका अधिकारियों के खाते से 3.17 करोड़ रुपये का गबन करने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ इसके भाई को भी गिरफ्तार किया गया है। टीम ने दोनों को शाहजहांपुर से पकड़ा है। आरोपी ने वर्ष 2022 में डिजिटल सिग्नेचर और अन्य दस्तावेजों की मदद से प्रधानमंत्री स्वच्छता अभियान का 3.17 करोड़ रुपया सीतापुर और लखनऊ की बैंकों में ट्रांसफर कर लिया था। पुलिसिया पूछताछ में आरोपी ने पूरा सच उगल दिया। पैसा दोबारा पालिका के खाते में ट्रांसफर करा दिया गया है।
मामला नगर पालिका रायबरेली का है। यहां पकड़िया हाकिम, थाना पुवांया, शाहजहांपुर निवासी विक्रम शर्मा की वर्ष 2022 में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नियुक्ति हुई थी। इस दौरान उसने प्रधानमंत्री स्वच्छता अभियान के रिकार्ड में गड़बड़ी की। साथ ही अधिकारियों की गोपनीय जानकारी हासिल कर ली। इस पर उसे जेल भेज दिया गया था। जेल से छूटने के बाद वह अपने भाई जसवंत शर्मा की मदद से नगर पालिका परिषद के अधिकारियों के हैक किए गए डिजिटल सिग्नेचर और उनके आधार कार्ड की मदद से 3.17 करोड़ सीतापुर और लखनऊ की बैंकों में ट्रांसफर कर लिए।
मामले में 25 अक्टूबर 2023 को ईओ स्वर्ण सिंह ने सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने क्राइम ब्रांच की टीम को आरोपी को पकड़ने के लिए लगाया। अब पुलिस ने विक्रम शर्मा और उसके भाई जसवंत शर्मा को शाहजहांपुर से गिरफ्तार कर लिया है।
एएसपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि अस्थाई रूप से नगर पालिका में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर काम करने वाले विक्रम शर्मा ने शातिर ढंग से अधिकारियों की गोपनीय जानकारी हासिल की। इसके बाद 3.17 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर लिए। क्राइम ब्रांच ने विक्रम और उसके भाई जसवंत को गिरफ्तार कर लिया है। नगर पालिका का 3.17 करोड़ रुपया भी रीट्रांसफर करा दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।