{"_id":"685fa18f008d8dd57002ebf0","slug":"video-rayabral-ma-pacayata-bhavana-ma-ltaka-raha-tal-sacava-va-pacayata-sahayaka-lpata-2025-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में पंचायत भवनों में लटक रहा ताला, सचिव व पंचायत सहायक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में पंचायत भवनों में लटक रहा ताला, सचिव व पंचायत सहायक लापता
रायबरेली में गांवों को सशक्त व हाईटेक बनाने के लिए ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन का निर्माण कराया गया है। ग्रामीणों को जरूरी अभिलेखों के लिए ब्लॉक व तहसील का चक्कर न लगाना पड़े, इसके लिए इनमें पंचायत सहायकों की नियुक्ति भी की गई है। पंचायत भवन में बैठकर ग्रामीणों के काम के अलावा मनरेगा की हाजिरी व ग्रामसभा में कराए गए काम का भुगतान करने के निर्देश शासन से दिए गए हैं। लेकिन, गांवों में पंचायत भवन बंद पड़े रहते हैं।
पंचायत भवनों के न खुलने से ग्रामीणों को परिवार रजिस्टर के लिए ब्लॉक कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। शिकायत के बावजूद इस ओर अधिकारियों की नजर नहीं जा रही है। कागज पर सभी जगह पंचायत भवन में काम हो रहे हैं। ऐसा नहीं है कि जिम्मेदारों को इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन वह मौन हैं। अधिकारियों की मनमानी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई है। लोगों का कहना है कि न सचिव गांव आते हैं। न पंचायत सहायक का कहीं पता रहता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।