{"_id":"688a0597cd3470043b0839ce","slug":"video-video-amanprtha-ka-paugdha-sa-garakara-yavaka-ka-mata-mata-ka-sacana-gava-pahacata-ha-maca-kaharama-2025-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अमरूद के पेड़ से गिरकर युवक की मौत, मौत की सूचना गांव पहुंचते ही मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अमरूद के पेड़ से गिरकर युवक की मौत, मौत की सूचना गांव पहुंचते ही मचा कोहराम
रायबरेली के खीरों थाना क्षेत्र के नुनैरा गांव निवासी मजदूर रंजीत लोधी (35) पुत्र बिहारी लोध की ससुराल कुम्हारन खेड़ा मजरे मदनापुर में है। रंजीत बुधवार की सुबह ससुराल के खेतों में धान की रोपाई कराने के लिए गया था। जहां दोपहर में मजदूरों की छुट्टी होने के बाद वह अमरूद के पेड़ में चढ़कर अमरूद तोड़ने लगा । इसी दौरान अमरूद के पेड़ की डाल टूट गयी। जिससे वह नीचे गिरकर बेहोश हो गया।
पत्नी बिटोली ने अन्य परिजनों के सहयोग से उसे सीएचसी खीरों पहुंचाया। जहां मौजूद डॉक्टर राहुल घोष ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया।
घटना से मृतक की पत्नी बिटोली, पुत्री रिया, प्रिया, जिया, पिता बिहारी, भाई कमलजीत सहित सभी परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है । प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि अस्पताल की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। जांच के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।