{"_id":"689dc7b3a405a425f60a7edc","slug":"video-video-jalkabha-sa-pata-shavagaugdhha-darana-paca-hajara-bgha-bhama-jalmagana-2025-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जलकुंभी से पटी शिवगढ़ ड्रेन, पांच हजार बीघा भूमि जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जलकुंभी से पटी शिवगढ़ ड्रेन, पांच हजार बीघा भूमि जलमग्न
शिवगढ़ (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र से होकर निकली शिवगढ़ ड्रेन किसानों के लिए अभिशाप बनी हैं। जगह-जगह ड्रेन में जलकुंभी होने से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। हालात यह है कि पांच हजार बीघा भूमि जलमग्न है। ऐेसे में फसल सड़ने की आशंका से किसान परेशान हैं।
किसानों का कहना है कि ड्रेन की सफाई नहीं होने से हर साल फसल सड़ जाती है। इसको लेकर न तो जनप्रतिनिधि गंभीर हैं न ही सिंचाई विभाग के अभियंता। शिवगढ़ में एक नगरपंचायत व 36 ग्राम ग्राम पंचायतें हैं। सबसे ज्यादा लोग खेती पर निर्भर हैं। गांवों और खेतों में जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए 60 साल पहले शिवगढ़ ड्रेन बनाई गई थी। यह ड्रेन लखनऊ जिले से शुरू होती है।
बाराबंकी होते हुए महराजगंज ड्रेन में मिलती है। इसके बाद महराजगंज ड्रेन रायबरेली सई नदी में मिली है। लगभग 45 किमी. लंबी शिवगढ़ ड्रेन किसानों के लिए अभिशाप साबित हो रही है।
किसान विष्णु प्रकाश चौधरी, राकेश चंद्र वर्मा, गुमावां के किसान प्रदीप सिंह, कसना के किसान रामकिशोर मौर्य, पहाड़पुर के किसान प्रेम शंकर अवस्थी, वाजिदपुर के किसान राकेश यादव, चितवनिया के किसान सुभाषचंद्र वर्मा ने बताया कि बाजिदपुर बहुदा, बेड़ारू, निबड़वलि, गढ़ी, चितवनिया, रायपुर, बैंती गांव के किसान जलभराव की समस्या से परेशान हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।