{"_id":"6a52598c53a1587cf5066f57","slug":"video-video-khaugdha-pakaapa-sa-takaraii-bika-pata-patara-ka-mata-thama-naha-raha-parajana-ka-aasa-2026-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: खड़ी पिकअप से टकराई बाइक, पिता-पुत्र की मौत, थम नहीं रहे परिजनों के आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: खड़ी पिकअप से टकराई बाइक, पिता-पुत्र की मौत, थम नहीं रहे परिजनों के आंसू
ऊंचाहार (रायबरेली)। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर सवैया हसन गांव के निकट शनिवार को बेकाबू बाइक खड़ी पिकअप से टकरा गई। इससे बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसे की खबर से परिजनों में रोना पिटना मच गया। चालक पिकअप छोड़कर मौके से भाग निकला। पिता-पुत्र हेलमेट नहीं लगाए थे। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
रामचंद्रपुर गांव निवासी सतीश नाई (25) गांव के पास सड़क पर सैलून की दुकान चलाते थे। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे बाइक से अपने पिता दिलीप (48) को लेकर कंदरावां गांव स्थित गैस एजेंसी से सिलिंडर लेने गए थे। बताते हैं कि शाम को गैस सिलिंडर लेने के बाद पिता-पुत्र बाइक से घर लौट रहे थे। हाईवे पर सवैया हसन गांव के पास पहले से बाइक अनियंत्रित होकर पहले खड़ी पिकअप में टकरा गई। इससे दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दिलीप की पत्नी ने जब पति व बेटे की मौत की खबर सुनी तो बेहोश हो गई। होश आया तो दहाड़े रोने लगी। उनका करुण क्रंदन सुन वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई। घटना से गांव के लोग भी दुखी हैं।
ऊंचाहार कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश राय ने बताया कि सवैया हसन गांव के पास चालक पिकअप खड़ी कर दुकान से कोई सामान की खरीदारी कर रहा था। इसी दौरान बाइक पिकअप में टकरा गई और पिता-पुत्र की मौत हो गई। तहरीर मिलने पर मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।