सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   VIDEO : रोड किया जाम, नारेबाजी के साथ प्रदर्शन, पुलिस के साथ धक्कामुक्की

VIDEO : रोड किया जाम, नारेबाजी के साथ प्रदर्शन, पुलिस के साथ धक्कामुक्की

ishwar ashish ishwar ashish
Updated Wed, 27 Aug 2025 06:29 PM IST
VIDEO : रोड किया जाम, नारेबाजी के साथ प्रदर्शन, पुलिस के साथ धक्कामुक्की
समाज पर अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में बुधवार को अखिल भारतीय मौर्य महासभा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। रायबरेली-परशदेपुर मार्ग जाम कर दिया और नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। झंडे लहराए और जय सम्राट के नारे लगाए। पुलिस ने रोकना चाहा तो उनके साथ धक्कामुक्की की। हालात ये रहे कि पुलिस कर्मी भी लोगों के आक्रोश असहाय नजर आए। सभी ने समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पर कार्रवाई की मांग उठाई। दो घंटे तक मार्ग जाम होने से आवागमन ठप रहा। इससे मुसाफिरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एएसपी ने पहुंचकर कार्रवाई का भरोसा देकर सभी को शांत कराया। पूर्वाह्न 11.00 बजे महासभा के जिलाध्यक्ष आशीष मौर्य की अगुवाई में समाज के लोग बड़ी संख्या गोरा बाजार में एकत्र हुए और कलेक्ट्रेट की तरफ जाने लगे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और उन्हें कलेक्ट्रेट जाने से रोक दिया। इससे लोग आक्रोशित हो गए और गोरा बाजार में रोड जाम कर दिया। जिलाध्यक्ष का कहना था कि समाज पर सोशल मीडिया के जरिए अभद्र टिप्पणी की गई है। टिप्पणी करने वाले पर तत्काल कार्रवाई हो। झंडे लहराए और जय सम्राट के नारे लगाकर विरोध जताया। जाम लगने से सिविल लाइंस से परशदेपुर और परशदेपुर से जिला मुख्यालय आने वाले वाहनों का आवागमन ठप हो गया। उमस भरी गर्मी में मुसाफिर परेशान नजर आए। पुलिस तो पहले से मौजूद थी, लेकिन वह जाम लगाए लोगों को मार्ग से बाहर नहीं कर सकी। पुलिस पूरी तरह से असहाय दिखी। पुलिस ने मार्ग से हटाने का प्रयास किया तो उनके साथ नोकझोक करने के साथ धक्कामुक्की की। सिटी मजिस्ट्रेट राम औतार मौके पर पहुंचे, लेकिन लोग उनकी कोई बात सुनने को तैयार नहीं हुए। दो बजे तक विरोध प्रदर्शन होता रहा। एएसपी संजीव कुमार सिन्हा मौके पर पहुंचकर लोगों से बातचीत की और प्रकरण में कार्रवाई का भरोसा दिया। इस पर रोड जाम समाप्त हुआ। गोरा बाजार मैदान से होकर निकले वाहन उमस भरी गर्मी में जाम में फंसे लोगों में नाराजगी दिखी। डीह से रायबरेली आ रहे चार पहिया सवार दिनेश वर्मा, अनिल सिंह ने बताया कि एक घंटे से जाम में फंसा हूं। शहर नहीं जा पा रहे हैं। कोई प्रकरण है तो उसे सुलझा लेना चाहिए। इस तरह मार्ग जाम कर देना ठीक नहीं है। परशदेपुर के रहने वाले मो. अनीस, सरताज भी चार पहिया से शहर आ रहे थे। जाम में फंसने पर नाराज दिखे। वहीं गोरा बाजार स्थित मैदान से होकर कई लोग गतंव्य स्थान की ओर निकले। कौन खराब करा रहा माहौल पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद को थप्पड़ जड़ दिए जाने के प्रकरण के बाद समाज के दो वर्गों के बीच खींचतान चल रही है। पुलिस इस पर कार्रवाई भी कर रही है। बावजूद इसके कई ऐसे लोग हैं, जो जिले के माहौल को खराब करने की कोशिश की जा रही है। कई ऐसे लोग हैं, जो माहौल खराब करके नेता बनने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस उन लोगों को चिन्हित कर रही है, जो माहौल को खराब करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा का कहना है कि मौर्य समाज पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले आशीष तिवारी के खिलाफ पहले ही सलोन कोतवाली में केस दर्ज करा दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। लोगों से शांति व्यवस्था बनाने की अपील की गई है। यदि कोई माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: हजारीबाग में भिड़े दो ट्रक, कानपुर निवासी ड्राइवर की मौत और बेटा घायल

27 Aug 2025

कानपुर के भीतरगांव में गुप्तकालीन कला का अद्भुत नमूना है गणेश जी की प्राचीन मूर्ति

27 Aug 2025

कानपुर में बरईगढ़ नहर के पास ऊंची झाड़ियों से बढ़ रहा हादसों का खतरा

27 Aug 2025

VIDEO: ई-रिक्शा चालक की गमछे से गला घोंटकर हत्या, घर से तीन सौ मीटर दूर झाड़ी में मिला शव

27 Aug 2025

VIDEO: भाषा विश्वविद्यालय के विधि छात्रों को मिला मूट कोर्ट हॉल, अब न्यायिक प्रक्रिया समझने में होगी आसानी

27 Aug 2025
विज्ञापन

VIDEO: डायरिया से पीड़ित बालिका की बलरामपुर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

27 Aug 2025

मंडी: हाईवे बंद, गाड़ियों में ही सड़ गए फल-सब्जियां, खराब हो गया सामान

27 Aug 2025
विज्ञापन

भिवानी की मनीषा की मौत मामला, अंतिम संस्कार के सात दिन बाद मनीषा के घर हुई श्रद्धांजलि सभा

27 Aug 2025

VIDEO: मैनपुरी के अधिवक्ताओं की क्या है मांग, जिसके चलते फैला है आक्रोश

27 Aug 2025

VIDEO: मैनपुरी में अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी का किया घेराव, जानें पूरा मामला

27 Aug 2025

VIDEO: तरवा देवा टोल प्लाजा पर हंगामा...किसान नेता की गाड़ी में तोड़फोड़, धरने पर बैठ गए किसान नेता

27 Aug 2025

VIDEO: बुखार-खांसी से लेकर कैंसर तक की दवाएं नकली...पहचान करने का ये मात्र एक तरीका, जरूर देख लें ये वीडियो

27 Aug 2025

गणेश चतुर्थी पर गाजियाबाद में धूम: कविनगर स्थित पंडाल में बप्पा की आरती करते श्रद्धालु

27 Aug 2025

फतेहाबाद पहुंचे राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, बोले- रोहतक में मनाई जाएगी भगवान विश्वकर्मा की जयंती

27 Aug 2025

अंबाला में स्वास्थ्य शिविर में सर्दी जुकाम के मिले मरीज, लोगों ने नेत्र जांच भी कराई

27 Aug 2025

Himachal Pradesh: हिमाचल में बारिश का कहर...ब्यास ने मनाली से कुल्लू तक मचाई तबाही

27 Aug 2025

Bihar Weather News: बुधवार को 24 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, एक सितंबर तक सभी जिलों में बारिश के आसार

27 Aug 2025

बागपत: वैष्णो देवी के दर्शन करने गया परिवार भूस्खलन में दबा, दो बहनों की मौत

27 Aug 2025

MP News: दमोह में दो समुदाय आमने-सामने, सोशल मीडिया पर कमेंट से भड़का तनाव

27 Aug 2025

झज्जर के बेरी में चोरों के हौसले बुलंद, गली में खड़ा ट्रैक्टर डंपर चोरी

बदायूं में छत पर बंदर भगाने गए छात्र की करंट से मौत, परिवार में मचा कोहराम

27 Aug 2025

फतेहाबाद में जलभराव से फसलों को हो रहा नुकसान

27 Aug 2025

फतेहाबाद से रामदेवरा के लिए बस सेवा शुरू

27 Aug 2025

Solan: एथेना पब्लिक स्कूल में गणेश चतुर्थी पर वार्षिक पूजा व हवन का आयोजन

27 Aug 2025

सोलन शहर में तीन दिन बाद धूप खिलने से लोगों को मिली राहत

27 Aug 2025

कुल्लू से कटा मनाली और लाहौल घाटी का सड़क संपर्क, हाईवे आठ जगह ब्यास में बहा

27 Aug 2025

फतेहाबाद के टोहाना में सन्यास आश्रम मंदिर में गणेश चतुर्थी पर की गई गणपति की स्थापना

27 Aug 2025

नारनौल में गणेश जी की निकाली शोभायात्रा व कलश यात्रा

नारनौल में डीएमसी ने दुकानदारों से मिलकर अतिक्रमण नहीं करने के प्रति किया जागरूक

Noida Weather Update: नोएडा में सुबह से रुक-रुककर तेज बारिश, मौसम हुआ सुहावना

27 Aug 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed