{"_id":"6983408617f2e09748091fb4","slug":"video-video-rayabral-ma-ghara-sa-sakal-ka-le-nakal-chhatara-ka-mainara-ma-mal-shava-2026-02-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"video: रायबरेली में घर से स्कूल के लिए निकले छात्र का माइनर में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
video: रायबरेली में घर से स्कूल के लिए निकले छात्र का माइनर में मिला शव
शिवगढ़ (रायबरेली)। घर से स्कूल के लिए निकले कक्षा एक के छात्र अनस (7) का बुधवार को शव माइनर में मिलने से हड़कंप मच गया। करीब दो घंटे बाद परिजनों को बेटे का शव मिलने की जानकारी हुई तो वह दहाड़े मारकर रो पड़े। क्षेत्रीय लोग फाइबर पत्तलों को माइनर से निकालने के प्रयास में छात्र के डूबने से मौत होने की आशंका जता रहे हैं। हालांकि घटना से हर कोई हैरान है औैर सवाल उठा रहा है कि आखिर यह घटना कैसे हो गई। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है।
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के ढेकवा गांव निवासी अनस पुत्र अलीमुद्दीन गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक का छात्र था। रोज की तरह वह सुबह 10 बजे स्कूल के लिए घर से निकला था। दोपहर 11:30 बजे लोग कुम्हरावां माइनर में एक शव पड़ा देखा। देखते ही देखते आसपास के लोगों का मजमा जुट गया। लोगों ने देखा तो शव गांव के अनस का था। आनन-फानन लोगों ने अनस को माइनर से बाहर निकालकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ भी पहुंचाया,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. प्रेम शरण ने पुष्टि की कि छात्र को मृत अवस्था में लाया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।