{"_id":"6a4cc8694dae2d6e7509218f","slug":"video-video-rayabral-ma-paratharashana-ma-kahasana-ka-btha-khana-sagharashha-sata-ghayal-tha-ka-halta-gabhara-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रायबरेली में प्रदर्शनी में कहासुनी के बाद खूनी संघर्ष, सात घायल दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रायबरेली में प्रदर्शनी में कहासुनी के बाद खूनी संघर्ष, सात घायल दो की हालत गंभीर
कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने लगी प्रदर्शनी में सोमवार को किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट और खूनी संघर्ष में बदल गया। घटना में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्रथम पक्ष से अमन मिश्रा (22), अमित मिश्रा (30) और राज मिश्रा, पुत्रगण अनिल मिश्रा, निवासी कस्बा डलमऊ घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष से श्रवण सोनकर (50), रितिक सोनकर (18), अमन सोनकर (20) और पवन सोनकर (22) घायल हुए हैं।
घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर प्राथमिक उपचार कराया। चिकित्सकों ने प्रथम पक्ष के अमन मिश्रा तथा दूसरे पक्ष के श्रवण कुमार सोनकर की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रदर्शनी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ती है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त नहीं होने के कारण इस तरह की घटनाओं की आशंका बनी रहती है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।