{"_id":"6a031480ed99c83bcd095013","slug":"video-video-rayabral-ma-saugdhaka-naramanae-ma-manamana-para-fata-gasasa-thharana-para-btha-nagaraka-2026-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रायबरेली में सड़क निर्माण में मनमानी पर फूटा गुस्सा, धरने पर बैठे नागरिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रायबरेली में सड़क निर्माण में मनमानी पर फूटा गुस्सा, धरने पर बैठे नागरिक
नगर पंचायत महराजगंज में सड़क निर्माण में मनमानी बरतने पर मंगलवार को नागरिकों का गुस्सा फूट पड़ा। नागरिक धरने पर बैठ गए। इस दौरान सभी ने अच्छी बनाओ रोड, नगर पंचायत महराजगंज मुर्दाबाद के नारे लगाए। आरोप लगाया कि अधिकारियों की मनमानी के चलते सड़क मानक के विपरीत बनाई जा रही है। शिकायत के बाद भी मामले में कार्रवाई नहीं की जा रही है।
दरअसल, महराजगंज कस्बे के वार्ड नंबर-तीन गांधी नगर में पंडित दीनदयाल योजना के तहत करीब 15 लाख 10 हजार रुपये की लागत से सीसी रोड बनाई गई है। अमित त्रिपाठी की अगुवाई में नागरिक सुबह कस्बे में ही धरने पर बैठ गए। नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। अमित ने बताया कि कमीशनबाजी के चक्कर में सड़क गुणवत्ताविहीन और मानकों के विपरीत बनाई गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने भी ध्यान नहीं दिया है।
कस्बे में रहने वाली शांति, मनोज, सचिन त्रिपाठी,सोनू, पूनम,आरती, मिथिलेश ने बताया कि उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किए जाने की शिकायत की गई है। बावजूद इसके अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिस तरह सड़क बनाई गई है, वह पहली बारिश में ही उखड़ जाएगी। नागरिकों का आरोप है कि ठेकेदार अधिकारियों का खास है। इसी वजह से उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।