{"_id":"6ae308d20c2b98c45005b277","slug":"video-work-stalled-due-to-secretaries-strike-in-raebareli-committees-locked-and-farmers-struggling-for-fertilizer-2026-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में सचिवों की हड़ताल से कामकाज ठप, समितियों में लटके ताले, खाद के लिए किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में सचिवों की हड़ताल से कामकाज ठप, समितियों में लटके ताले, खाद के लिए किसान परेशान
रायबरेली में विकास खंड छतोह की साधन सहकारी समितियों में सचिवों और केंद्र प्रभारियों की हड़ताल के चलते ताले लटके हुए हैं। क्षेत्र में 22 अक्टूबर से कांटा भेलिया, परैया नमकसार, बेवल, बारा, नसीराबाद, छतोह, कासिमपुर और जायस नंबर दो की सहकारी समितियों पर कामकाज ठप है। इससे खाद के लिए किसानों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। आलू, गेहूं और सरसों की बुवाई के समय डीएपी खाद की जरूरत बढ़ गई है, लेकिन समितियां बंद होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है।
बी-पैक्स कर्मचारी संघ के जिला संरक्षक संजय तिवारी ने बताया कि सचिव और केंद्र प्रभारी वेतन संबंधी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। जब तक कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक समितियों के ताले नहीं खुलेंगे। सचिवों की हड़ताल को देखते हुए सहकारिता विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। अपर जिला सहकारी तहसील प्रभारी विजय मिश्र ने बताया कि सलोन तहसील के तीनों विकास खंडों के सचिवों को नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही समितियों के ताले खुल जाएंगे और खाद वितरण व्यवस्था सामान्य हो जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।