{"_id":"68317ef142b30d4fe40f4209","slug":"video-electricity-failure-in-district-hospital-in-saharanpur-doctor-treated-in-torch-light-2025-05-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर के जिला अस्पताल में बिजली गुल, टाॅर्च की रोशनी में चिकित्सक ने किया इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर के जिला अस्पताल में बिजली गुल, टाॅर्च की रोशनी में चिकित्सक ने किया इलाज
डिंपल सिरोही
Updated Sat, 24 May 2025 01:40 PM IST
सहारनपुर एसबीडी जिला की बिजली गुल होने से अंधेरा छा गया। इसके चलते डॉक्टरों को मोबाइल की टॉर्च में मरीजों का इलाज करना पड़ा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
गर्मी में बिजली की खपत बढ़ गई। इसके चलते ट्रिपिंग की समस्या आम हो गई। कटौती से आमजन परेशान है। वहीं एसबीडी जिला अस्पताल में भी बिजली परेशान करनी लगी है। अस्पताल की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें डॉक्टर मोबाइल की टॉर्च से मरीज का इलाज करते नजर आ रहे है। यह वीडियो अस्पताल के ट्रामा सेंटर की बताई जा रही है। 17 सेकेंड की एक वीडियो में डॉक्टर एक मरीज की रिपोर्ट देख रहे हैं, जबकि दूसरी वीडियो में इमरजेंसी के बाहर अंधेरा छाया हुआ है। यह वीडियो 13 सेकेंड की है। हालांकि कुछ देर बाद ही बिजली आ गई थी। उधर कार्यवाहक एडी हेल्थ डॉक्टर कुमुद रानी का कहना कि जिला अस्पताल में मोबाइल से टॉर्च की रोशनी में इलाज की जानकारी नहीं है। पता लगाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।