{"_id":"683434361d97d2dcd4024509","slug":"video-in-saharanpur-bjp-workers-took-out-a-tiranga-yatra-in-honor-of-the-indian-army-2025-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली
डिंपल सिरोही
Updated Mon, 26 May 2025 02:58 PM IST
सहारनपुर में रामपुर मनिहारान में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय से ईदगाह तक तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व ब्लॉक प्रमुख गीता रानी के पति विजयपाल सिंह कर रहे थे।
तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय, वंदे मातरम का जय घोष लगाते हुए चल रहे थे। तिरंगा यात्रा में महिलाओं व पुरुषों की भारी भीड़ रही।
इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विजयपाल सिंह ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया है। यह नया भारत है। जो दुश्मन को भरपूर जवाब देता है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के शौर्य के आगे पाकिस्तान बेबस नजर आया और चार दिनों में ही पाकिस्तान ने घुटने टेक दिये।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।