{"_id":"6842c7e7ef2cc2909e04173f","slug":"video-road-accident-in-saharanpur-truck-hits-bike-young-man-dies-2025-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में सड़क हादसा: ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर में सड़क हादसा: ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, युवक की मौत
डिंपल सिरोही
Updated Fri, 06 Jun 2025 04:20 PM IST
रामपुर मनिहारान कोतवाली के गांव शिवदासपुर के पास ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया।
24 वर्षीय युवक जॉनी पुत्र अमर सिंह निवासी शिवदासपुर किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान उसे ट्रक ने टक्कर मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके से ट्रक चालक फरार हो गया। हादसे से गुस्साए परिजनों व ग्रामीण ने करवाई की मांग को लेकर जमा लगा दिया। पुलिस मौके पर पहुंच कर परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है। परिजन जाम लगाकर शव को लेकर सड़क पर बैठे है। जाम के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया। वाहन चालकों को अन्य रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।