{"_id":"69032e6c6fad15d54808c408","slug":"video-saharanpur-a-youth-from-shamli-reached-imran-masoods-residence-chained-to-himself-2025-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: इमरान मसूद के आवास पर खुद को जंजीरों में जकड़कर पहुंचा शामली का युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: इमरान मसूद के आवास पर खुद को जंजीरों में जकड़कर पहुंचा शामली का युवक
डिंपल सिरोही
Updated Thu, 30 Oct 2025 02:52 PM IST
Link Copied
सहारनपुर में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के शहीद-ए-आजम भगत सिंह को लेकर दिए गए बयान का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पिछले कई दिनों से विभिन्न संगठनों के लोग धरना-प्रदर्शन कर सांसद के बयान का विरोध जता रहे हैं। गुरुवार को शामली से विजय हिंदुस्तानी नाम का युवक अपने कुछ साथियों के साथ अंबाला रोड स्थित सांसद इमरान मसूद के आवास पर पहुंचा, जिसने खुद की जंजीरों से जकड़ रखा था। सुरक्षा की दृष्टि से सांसद इमरान मसूद के आवास पर सुबह से ही पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। ऐसे में जैसे ही विजय हिंदुस्तानी वहां पहुंचा, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। विजय हिंदुस्तानी का कहना है कि वह इमरान मसूद से इतना पूछना है कि शहीद ए आजम भगत सिंह की तुलना हमास से क्यों की। कुछ देर तक तनावपूर्ण स्थिति रही। इसके बाद पुलिस अपने साथ थाने लेकर चली गई।
उधर, सांसद ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बिना वजह तमाशा बनाया जा रहा है। शहीद ए आजम भगत सिंह हमारे सिर के ताज है। हमें उन पर गर्व है। बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।