{"_id":"6a8038955f1fd5e776037aad","slug":"video-saharanpur-dig-itbp-parmendra-singh-dies-in-road-accident-driver-also-killed-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: स्कॉर्पियो और स्विफ्ट डिजायर की आमने-सामने टक्कर, DIG ITBP समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: स्कॉर्पियो और स्विफ्ट डिजायर की आमने-सामने टक्कर, DIG ITBP समेत दो की मौत
सहारनपुर में शनिवार सुबह स्कॉर्पियो और स्विफ्ट डिजायर की आमने-सामने की टक्कर में आईटीबीपी के डीआईजी परमेन्द्र सिंह और उनके चालक रवि शंकर की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
अपनी लेन से दूसरी लेन में चली गई स्कॉर्पियो
पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 9:15 बजे स्कॉर्पियो के पलटने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि आईटीबीपी के डीआईजी परमेन्द्र सिंह, जो श्रीनगर सेक्टर जम्मू-कश्मीर में तैनात थे, अपने सरकारी वाहन से हमराहियों के साथ जा रहे थे। इसी दौरान वाहन अचानक असंतुलित होकर अपनी लेन से दूसरी लेन में चला गया और सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर से टकरा गया।
DIG और चालक की मौत, चार घायल
हादसे के बाद पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने डीआईजी परमेन्द्र सिंह और उनके चालक रवि शंकर को मृत घोषित कर दिया। हादसे में डीआईजी का एक हमराही और स्विफ्ट डिजायर सवार तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। सभी का उपचार चल रहा है।
घायलों के बेहतर उपचार के लिए पुलिस के उच्चाधिकारियों और चिकित्सकों के बीच समन्वय किया जा रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम समेत अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में पुलिस अधीक्षक यातायात ने हादसे को लेकर जानकारी दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।