Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Saharanpur News
›
VIDEO : Saharanpur: Wife killed by beating with roti making pan, incident happened because she was late in cooking food
{"_id":"671e1c1aa0019a1f0d00bdce","slug":"video-saharanpur-wife-killed-by-beating-with-roti-making-pan-incident-happened-because-she-was-late-in-cooking-food","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Saharanpur: रोटी बनाने वाले तवे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, खाना बनाने में देर होने पर की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Saharanpur: रोटी बनाने वाले तवे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, खाना बनाने में देर होने पर की वारदात
नकुड़ के मोहल्ला जोगियान में पति ने पत्नी को रोटी के तवे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। खाना लेट बनाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद पति ने गुस्से में आकर पत्नी के सिर में तवे से कई वार किए। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है।
घटना रविवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे की है। मोहल्ला जोगियान निवासी इबमय अली दोपहर खाना खाने के लिए घर पहुंचा। पत्नी शहनाज ने थोड़ी देर में खाना बनाने की बात कही। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते इबमय को इतना गुस्सा आया कि उसने रोटी बनाने का तवा उठा लिया। इसके बाद शहनाज (38) पर तवे से ताबड़तोड़ वार करने लगा। तवा मार-मारकर उसे मौत की नींद सुला दिया। जब तक उसकी जान नहीं निकल गई, तब तक उसे मारता रहा। सूचना पर पुलिस मौके पर पुहंची। पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी के बीच आएदिन कहासुनी हो रही थी। पति डेंटिंग-पेंटिंग का काम करता है। इनके चार बच्चे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही मृतका के परिजनों को भी सूचना दे दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।