{"_id":"6a815e12b6743342190ecf6c","slug":"video-the-young-man-who-made-an-objectionable-comment-about-tamanna-malik-apologized-by-holding-his-ears-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"तमन्ना मलिक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक ने कान पकड़कर मांगी माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमन्ना मलिक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक ने कान पकड़कर मांगी माफी
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव बदनपुर बसेई निवासी तमन्ना मलिक के इंस्ट्राग्राम पेज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मुरादाबाद के थाना सोनकपुर अंतर्गत गांव बेहटा सरथल निवासी फरमान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक का बुधवार को एक वीडियो सामने आया। जिसमें लंगड़ाकर चलता दिख रहा है और हाथ जोड़ते हुए कान पकड़कर माफी मांग रहा है। यह वीडियो कोतवाली परिसर में बना है।
आरोपी को संभल कोतवाली पुलिस ने कोर्ट में मंगलवार को पेश किया था। जहां से जमानत मिल गई है। आरोपी ने 8 अगस्त को तमन्ना मलिक के इंस्टाग्राम पेज पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। इस मामले पर हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताते हुए संभल कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत के बाद साइबर क्राइम थाने की पुलिस सक्रिय हो गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी ने भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने और महिलाओं के सम्मान करने का संकल्प लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से जमानत मिल गई है।
सोशल मीडिया पर तमन्ना मलिक के धर्म परिवर्तन की हुई चर्चा, पति ने नकारा
मंगलवार को गाजियाबाद में तमन्ना मलिक ने दो अन्य मुस्लिम महिलाओं के साथ मिलकर जलाभिषेक किया था। इस तस्वीर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई कि तमन्ना मलिक ने धर्म परिवर्तन कर लिया है। इस बारे में जब तमन्ना मलिक के पति अमन त्यागी से जानकारी ली तो उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया है। वह कांवड़ का जल चढ़ा रही थीं। वह तस्वीर सामने आई है और उस पर ही लोग इस तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कहा कि उनकी पत्नी अपने धर्म को मानती है और वह बुर्का पहनती है इससे हमें कोई दिक्कत नहीं है।
पिछले वर्ष कांवड़ लेने जाने पर चर्चा में आई थीं तमन्ना मलिक
बुर्का पहनकर कांवड़ लेने के लिए पिछले वर्ष तमन्ना मलिक गई थीं। इस दौरान ही वह चर्चा में आई थीं। उन्होंने हरिद्वार से कांवड़ लाकर संभल के क्षेमनाथ तीर्थ पर जलाभिषेक किया था। इस दौरान वह काफी चर्चा में बनी रही थीं। उनके चर्चा में रहने का कारण था कि वह बुर्का पहनकर गई थीं। इस बार संभल एसडीएम ने बुर्का पहनकर कांवड़ लाने पर 25 हजार रुपये के मुचलके से पाबंद कर दिया था। हालांकि वह इस बार कांवड़ लेकर संभल नहीं आई हैं। गाजियाबाद में जलाभिषेक किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।