{"_id":"685294eb41f54439f00ebf16","slug":"video-aap-workers-protested-against-power-cuts-in-shahjahanpur-2025-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर में आप कार्यकर्ताओं ने किया बिजली कटौती का विरोध, सुधार की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर में आप कार्यकर्ताओं ने किया बिजली कटौती का विरोध, सुधार की उठाई मांग
शाहजहांपुर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बदहाल विद्युत व्यवस्था व पावर कट का विरोध किया। कलक्ट्रेट में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा को सौंपा। ज्ञापन में बताया कि प्रदेश में हो रही बिजली कटौती के कारण आम आदमी और किसान बेहद परेशान हैं । अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। बच्चों का पढ़ाई करना मुश्किल हो गया है। घरों में पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है और व्यावसायिक गतिविधियां भी ठप हो रही हैं। योगी सरकार बिजली कटौती के मुद्दे को संज्ञान में लेकर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करे। आम जनता को बुनियादी सुविधाएं मिल सके। सरकार बिजली कटौती की समस्या का निस्तारण करे, जिससे किसानों को फसल की सिंचाई करने के लिए दिक्कतों का सामान न करना पड़े। सरकार फर्जी मीटर रीडिंग को लेकर कंपनियों की चल रही मनमानी पर सख्ती से कदम उठाए और इस पर रोक लगाते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई कर। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार यादव, दानिश खान, मदनलाल, अनिकेत, अनुराग रस्तोगी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।