{"_id":"68626f5e9467c4913708f4a9","slug":"video-advocates-protest-against-kant-police-in-shahjahanpur-2025-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर में कांट पुलिस के खिलाफ अधिवक्ताओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर में कांट पुलिस के खिलाफ अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
शाहजहांपुर में फसल काटने के बाद बिक्री की रकम नहीं मिलने की शिकायत पर कार्रवाई नहीं करने पर नाराज अधिवक्ताओं ने कांट पुलिस के खिलाफ सोमवार को मोर्चा खोल दिया। वकीलों ने एसपी कार्यालय के बाहर धरना देकर नारेबाजी की। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अधिवक्ता शिवम शुक्ला ने बताया कि कांट क्षेत्र में उनकी फसल काटने के बाद एक व्यक्ति ने दो लाख 60 हजार रुपये नहीं दिया। आरोपी लगातार उन्हें टरकाता रहा। उन्होंने तहरीर दी तो पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि पुलिस मामले में समझौता करने का दवाब बना रही है। पीड़ित अधिवक्ता ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। इस बीच वकीलों ने एसपी से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी है। धरने पर बैठने वालों में अवधेश तोमर, प्रियम चौहान, धीरेन्द्र मिश्रा, आशीष परमार, अश्वनी मिश्रा सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।