{"_id":"66714ac24d148a3297067d96","slug":"video-bhashhanae-garama-ma-gavasha-ka-le-karaii-jae-pana-ka-vayavasatha-janasanavaii-ma-farayatha-lkara-pahaca-vayakata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भीषण गर्मी में गोवंश के लिए कराई जाए पानी की व्यवस्था, जनसुनवाई में फरियाद लेकर पहुंचा व्यक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भीषण गर्मी में गोवंश के लिए कराई जाए पानी की व्यवस्था, जनसुनवाई में फरियाद लेकर पहुंचा व्यक्ति
शाहजहांपुर के नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को संभव कार्यक्रम के तहत जनसुनवाई दिवस का आयोजन किया गया। इसमें अधिकारियों ने शिकायतों को सुना और उनके निस्तारण के लिए आश्वासन देने के साथ संबंधितों को निर्देशित किया। जनसुनवाई में शिकायत लेकर पहुंचे वेदपाल सिंह ने बताया कि निगोही रोड स्थित बांकेबिहारी कॉलोनी में नाली टूट गई थी। जिसकी मरम्मत कराई जानी है। इसके साथ ही कॉलोनी में गोवंश के लिए पानी उपलब्ध करवाने के लिए पात्र रखवाया जाना है। उनकी समस्या को सुनकर नगर निगम के लेखा परीक्षक ने बताया कि समाधान का आश्वासन दिया। इनके बाद शिकायकर्ता लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि महाकाली पैलेस के पास नया मकान बनवाने वालों ने नाली में जाली लगा दी है। जिससे पानी का निकास नहीं हो पा रहा। नाली चोक होने से पानी सड़क पर गंदगी हो रही है। अधिकारियों ने संबंधित को मौके पर जाकर देखने और समस्या के समाधान का निर्देश दिया। इसी तरह से बृज विहार कॉलोनी के निवासियों ने बताया कि एक व्यक्ति ने सड़क पर कूलर लगा लिया है। इसकी वजह से निकलने की जगह नहीं रही। जिस पर उन्हें समस्या का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।