{"_id":"6a0463592c3e3f28570bc34a","slug":"video-cbse-class-12-result-student-navansh-secured-978-percent-marks-in-shahjahanpur-2026-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"CBSE Class 12 Result: शाहजहांपुर में छात्र नवांश ने प्राप्त किए 97.8 प्रतिशत अंक, शिक्षकों ने मेधावियों को खिलाई मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSE Class 12 Result: शाहजहांपुर में छात्र नवांश ने प्राप्त किए 97.8 प्रतिशत अंक, शिक्षकों ने मेधावियों को खिलाई मिठाई
Mukesh Kumar
Updated Wed, 13 May 2026 05:11 PM IST
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) के 12 कक्षा का परीक्षा परिणाम बुधवार को जारी कर दिया गया। सीबीएसई में तक्षशिला पब्लिक स्कूल के नवांश कुमार ने 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में टॉप किया है। 97.6 प्रतिशत अंक पाकर कैब्रिंज कांवेंट स्कूल पुवायां की छात्रा पावनी अग्रवाल ने दूसरा स्थान पाया है। श्री शंकर मुमुक्षु विद्यापीठ की छात्रा श्लोक खन्ना ने 92.2 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा मुकाम हासिल किया है। शिक्षकों ने मेधावियों को मिठाई खिलाकर उत्साह बढ़ाया।
सीबीएसई की परीक्षा में 39 स्कूलों के 2901 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। परीक्षा को जिले के नौ केंद्रों पर कराया गया था। सीसी कैमरों की निगरानी के बाद सकुलशल परीक्षा समाप्त हुई। इसके बाद ऑनलाइन ही कॉपियों को जांचा गया था। मंगलवार को दोपहर बाद सीबीएसई ने परीक्षा परिणाम अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया। स्कूलों में छात्र-छात्राओं को परीक्षा परिणाम दिखाने का इंतजाम किया था। उत्तीर्ण होने पर विद्यार्थी खुशी से झूम उठे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।