{"_id":"6a5351d37db28a6c4b00218b","slug":"video-finance-minister-lays-the-foundation-stone-for-the-new-sadar-tehsil-building-in-shahjahanpur-2026-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शाहजहांपुर में 15.44 करोड़ की लागत से बनेगा सदर तहसील का नया भवन, वित्त मंत्री ने किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शाहजहांपुर में 15.44 करोड़ की लागत से बनेगा सदर तहसील का नया भवन, वित्त मंत्री ने किया शिलान्यास
Mukesh Kumar
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:05 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने रविवार को हथौड़ा में 15.44 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सदर तहसील के नए अनावासीय भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि नए तहसील भवन के निर्माण से आम लोगों को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही सदर और ददरौल विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन भी पहले की तुलना में अधिक सुगम होगा। उन्होंने भवन निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने और उसे निर्माण योग्य बनाने में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के प्रयासों की सराहना की। राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया ने कहा कि वित्त मंत्री के प्रयासों से जिले में चौमुखी विकास हो रहा है। सांसद अरुण कुमार सागर ने कहा कि वर्तमान तहसील तक पहुंचने में लोगों को परेशानी होती है, जबकि नए भवन से आम नागरिकों को राहत मिलेगी। विधान परिषद सदस्य डॉ. सुधीर गुप्ता और ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह ने भी नए तहसील भवन को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण परियोजना बताते हुए सरकार के विकास कार्यों की सराहना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।