{"_id":"698dccbafe16169da80c8d3b","slug":"video-motivated-children-to-go-to-school-through-shiksha-rath-in-shahjahanpur-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: शिक्षा रथ के जरिये बच्चों को स्कूल भेजने के लिए किया प्रेरित, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: शिक्षा रथ के जरिये बच्चों को स्कूल भेजने के लिए किया प्रेरित, देखें वीडियो
शाहजहांपुर में बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए बृहस्पतिवार को पांच शिक्षा रथ रवाना किया गए। इसके जरिये बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया गया। कलक्ट्र्रेट में शिक्षा रथों को सीडीओ डॉ.अपराजिता सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कंपोजिट विद्यालय अटसलिया व नगर कस्तूरबा की छात्राओं ने शिक्षा की योजनाओं से अवगत कराया। बच्चों ने शिक्षा के प्रति जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक का मंचन भी किया। इस बीच शिक्षा रथ तहसील पुवायां, जलालाबाद, कलान, तिलहर व सदर के लिए रवाना किए गए। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि शिक्षा रथों के माध्यम से गांवों, कस्बों व नगर क्षेत्र में शिक्षा विभाग की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला समन्वय बालिका शिक्षा शेखर गुप्ता, सोहन शुक्ला, जिला स्काउट मास्टर निकहत परवीन व जिला गाइड कैप्टन दपिंदर कौर आदि मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।