{"_id":"67937910d2b846541b007ed2","slug":"video-public-awareness-rally-was-taken-out-on-national-girl-child-day-in-shahjahanpur","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शाहजहांपुर में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर निकाली गई जन जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शाहजहांपुर में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर निकाली गई जन जागरूकता रैली
शाहजहांपुर में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर शुक्रवार को कलक्ट्रेट से जन जागरुकता रैली निकाली गई। इसमें बालिकाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का प्रचार किया गया। सुबह करीब दस बजे सीएमओ डॉ.आरके गौतम ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इसमें सबसे आगे गुरुनानक पाठशाला हाईस्कूल के बच्चे बैंड बजाते हुए चल रहे थे। उनके पीछे जीजीआईसी, नेशनल गर्ल्स कॉलेज, आर्य महिला डिग्री कॉलेज की छात्राएं, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, प्रशिक्षु एएनएम आदि चल रही थीं। कलक्ट्रेट से शुरू हुई रैली का समापन सीएमओ कार्यालय पर हुआ। यहां एसीएमओ डॉ.पीपी श्रीवास्तव ने बताया कि उज्ज्वल भविष्य के लिए बालिकाओं को सशक्त बनाने की थीम पर बालिका दिवस को मनाया गया। सरकार ने बालिकाओं के लिए सुमंगला योजना, बेटी बचाव-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। नोडल अधिकारी ने बताया कि पीसीपीएनडीटी एक्ट-1994 के तहत गर्भ में पलने वाले बच्चे के लिंग की जांच करना या करवाना कानूनन दंडनीय अपराध है। इस मौके पर डीआईओएस हरिवंश कुमार, बीएसए दिव्या गुप्ता, आरिफ हुसैन, आकांक्षा यादव, हुदा जेहरा, वीरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।