{"_id":"6776951052e2418f9405c5cd","slug":"video-shahajahapara-ma-bthahal-saugdhaka-ka-naramanae-na-hana-para-lga-na-kaya-paratharashana-nagara-aayakata-ka-sapa-janiapana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शाहजहांपुर में बदहाल सड़क का निर्माण न होने पर लोगों ने किया प्रदर्शन, नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शाहजहांपुर में बदहाल सड़क का निर्माण न होने पर लोगों ने किया प्रदर्शन, नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
शाहजहांपुर में कई वर्षों से गदियाना से शाहबाजनगर तक बदहाल सड़क का निर्माण न होने पर बृहस्पतिवार को क्षेत्रवासियों ने नगर निगम कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस मौके पर पार्षद रीता राठौर के नेतृत्व में नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र को ज्ञापन सौंपा गया। वार्ड 30 जलालनगर बाहर चुंगी की पार्षद रीता के साथ स्थानीय लोग नगर निगम कार्यालय पहुंचे। यहां पर सभी ने गदियाना से शाहबाजनगर मार्ग के क्षतिग्रस्त होने व कई बार अवगत कराने के बावजूद उसका निर्माण न किए जाने को लेकर प्रदर्शन किया। पार्षद के पति छंगेलाल ने बताया कि सड़क खराब होने के कारण कई गांवों के लोगों व कॉलोनीवासियों को परेशानी उठानी पड़ती है। ऊबड़खाबड़ सड़क से गुजरते समय कई बार ई-रिक्शे पलट चुके हैं। सड़क निर्माण की मांग को लेकर कई बार प्रार्थना पत्र दिया गया। एक बार फिर से नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर रोड के निर्माण की मांग की गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू न होने पर क्षेत्रवासियों के साथ पार्षद व भाजपा कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठेंगे। वहीं नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्रा द्वारा आश्वासन दिया गया है। प्रदर्शन व ज्ञापन के दौरान भाजपा अनुसूचित मोर्चा के महानगर अध्यक्ष विनोद कुमार कनौजिया, सदर मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष विनीत गुप्ता, युवा मोर्चा महामंत्री सचिन सैनी, किसान मोर्चा नगर उपाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, महानगर मंत्री सुरेंद्र सक्सेना, नेहा नबी, अहमद हनीफ आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।