{"_id":"6776347280936c99600e9367","slug":"video-sao-sata-kataval-oura-vathhayaka-na-kaya-majabra-khatha-ka-aaga-lgana-val-yavaka-ka-aarapa","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सीओ सिटी, कोतवाल और विधायक ने किया मजबूर, खुद को आग लगाने वाले युवक का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सीओ सिटी, कोतवाल और विधायक ने किया मजबूर, खुद को आग लगाने वाले युवक का आरोप
बदायूं में एसएसपी कार्यालय परिसर में खुद को आग लगाने वाले युवक गुलफाम ने अस्पताल में पहुंचकर पुलिस व नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सीओ सिटी, सदर कोतवाल व नगर विधायक पर आरोप लगाते हुए युवक बोला कि उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया है। युवक ने कहा कि सीओ सिटी ने डोडा में जेल भेजने की धमकी दी। फोन करके विधायक ने पुलिस पर आरोपियों पर कार्रवाई न करने का दबाव बनाया। अस्पताल में स्ट्रेचर पर ले जाते समय एसएसपी के सामने बोला- मेरे बयान दर्ज करो, लेकिन पुलिस ने उसे इलाज के लिए भेज दिया। बता दें कि मोहल्ला नई सराय निवासी गुलफाम (35) ने बुधवार को एसएसपी कक्ष के ठीक सामने खुद को आग लगी ली, जिससे वह 60 फीसदी तक झुलस गया। उसका बरेली के अस्पताल में उपचार चल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।