{"_id":"66a7672fc66543218d06503e","slug":"video-shahajahapara-ma-chhatara-chhatarao-na-nakal-jaganprkata-ral-bcaca-ka-sakal-calna-ka-le-kaya-pararata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शाहजहांपुर में छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली, बच्चों को स्कूल चलने के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शाहजहांपुर में छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली, बच्चों को स्कूल चलने के लिए किया प्रेरित
शाहजहांपुर के परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में सोमवार को सामुदायिक भागीदारी दिवस मनाया गया। छात्र छात्राओं ने स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। इसके साथ ही विद्यालयों में शिक्षा चौपाल का आयोजन, 'सम्मान की दीवार/सूचना पट्ट' पर सक्रिय वॉलंटियर के नाम अंकित कराने जैसी गतिविधियां कराई गई।
विकास खंड भावलखेड़ा के कंपोजिट विद्यालय अटसलिया के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। रैली विद्यालय से शुरू होकर गांव के विभिन्न रास्तों से गुजरी। इसमें शामिल बच्चों ने स्कूल चलो के नारे लगाए। शिक्षिका दपिंदर कौर और निकहत परवीन के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के बाद विद्यालय में चौपाल का आयोजन भी किया गया। इसमें बच्चों के माता पिता और अभिभावक शामिल हुए। इसी तरह से मॉडल स्कूल हथौड़ा में भी सामाजिक भागीदारी को सुनिश्चित करने को लेकर गतिविधियां कराई हैं, अभिभावकों को अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।