{"_id":"670e5db897f86298c00218d3","slug":"video-shahajahapara-ma-faramasasata-na-jalsa-nakalkara-kalkatarata-ma-kaya-paratharashana-yaha-ha-maga","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शाहजहांपुर में फार्मासिस्टों ने जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, यह है मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शाहजहांपुर में फार्मासिस्टों ने जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, यह है मांग
उत्तर प्रदेश के विभिन्न रजिस्टर्ड फार्मासिस्टों द्वारा प्राथमिक उपचार करने की अनुमति की मांग को लेकर शाहजहांपुर में मंगलवार को फार्मासिस्टों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र सिंह को दिया गया। खिरनीबाग रामलीला मैदान में एकत्रित फार्मासिस्ट सपा के जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट में पहुंचे। यहां सांकेतिक प्रदर्शन करने के बाद ज्ञापन दिया। इसमें कहा कि सरकारी अस्पतालों से 90 दिन का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद दूर-दराज क्षेत्रों में मरीजों की सेवा कर रहे हैं। लॉकडाउन के समय डॉक्टरों ने मरीज देखना बंद किए, तब फार्मासिस्टों ने रोगियों का उपचार किया। जहां डिग्री वाले डॉक्टर उपलब्ध नहीं हैं। वहां पर रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट अपनी सेवाएं देना चाहते हैं। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट डॉक्टर के साथ उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार नाइंसाफी कर रही है। इसे समाजवादी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।