{"_id":"69a039c4e52754c40c04154f","slug":"video-sp-rural-diksha-bhanware-arun-taught-cyber-security-lessons-to-students-in-shahjahanpur-2026-02-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: एसपी देहात दीक्षा भांवरे अरुण ने विद्यार्थियों को पढ़ाया साइबर सुरक्षा का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: एसपी देहात दीक्षा भांवरे अरुण ने विद्यार्थियों को पढ़ाया साइबर सुरक्षा का पाठ
Mukesh Kumar
Updated Thu, 26 Feb 2026 05:47 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर के कांट-जलालाबाद रोड पर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एसपी देहात दीक्षा भांवरे अरुण ने साइबर अपराध से बचने का तरीका बताया। उन्होंने कहा कि सावधान और जागरूक रहकर ही साइबर अपराध से बचा जा सकता है। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में एसपी देहात ने कहा कि अंजान लिंक पर क्लिक नहीं करें। वर्तमान में इंटरनेट का युग चल रहा है। इसके फायदे के साथ नुकसान भी हैं। वर्तमान में सबसे बड़ी चुनौती साइबर अपराध है। इसमें अपराधी दिखाई नहीं देते हैं और छिपकर वारदात को अंजाम देते हैं। सीओ कार्यालय इशिता सिंह ने बताया कि किसी भी चीज को शक की निगाह से देखने से साइबर अपराध से बचा जा सकता है। साइबर ठग एपीके फाइल भेजकर पूरा खाता खाली कर देते हैं। एपीके फाइल को किसी हालत में डाउनलोड नहीं करना है। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार, उप प्राचार्य डॉ.सुधा स्वामी आदि मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।