{"_id":"67bc4b9e847c5f675b0aebd1","slug":"video-stunts-were-done-to-make-reels-in-shahjahanpur-bike-riders-were-fined","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शाहजहांपुर में रील्स बनाने के लिए किया स्टंट, बाइक सवारों के काटे गए चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शाहजहांपुर में रील्स बनाने के लिए किया स्टंट, बाइक सवारों के काटे गए चालान
शाहजहांपुर के न्यू सिटी ककरा में रील्स बनाने के लिए स्टंट करने वाले युवकों पर यातायात पुलिस ने कार्रवाई कर दी। पुलिस ने तीन बाइक सवारों के दो-दो हजार रुपये के चालान किए हैं। ककरा न्यू सिटी में स्टंट करने वाले युवाओं को रोकने के लिए पूर्व में चौक कोतवाली पुलिस ने सिपाहियों को तैनात किया था। लेकिन, वर्तमान में पुलिस के कार्रवाई करने के चलते फिर से बाइक से स्टंट करने वाले युवा जुटने लगे हैं। रविवार को जैव विविधता पार्क के पास सुनसान इलाके में तीन युवा रील्स बनाने के लिए स्टंट करने पहुंचे थे। कई बार ऐसी स्थिति आई कि यह आपस में टकराने बचे। इस बीच तेज स्टंट करते युवक की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इससे युवक के पैर में चोट आई। हेलमेट लगाए होने के चलते उसकी जान बच गई। युवकों ने बताया कि वह वीडियो बनाकर सोशल साइड पर डालते हैं। बाइक सवारों का स्टंट करते हुए वीडियो और फोटो सामने आने के बाद यातायात पुलिस ने उनका दो दो हजार रुपए का चालान किया है। बाइक सवार युवकों से संपर्क साधने का प्रयास किया तो गाड़ी की आरसी पर पड़े नंबर कही दूसरे जिले के निकले हैं। दूसरी तरफ एसपी ने कोतवाली पुलिस को सख्ती के साथ निर्देश दिए हैं कि ककरा इलाके में पुलिस का मूवमेंट बढ़ाकर स्टंट करने वालों पर कार्रवाई की जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।