{"_id":"6a71cb0cf28557557d0730eb","slug":"video-tazias-displayed-for-viewing-on-chehlum-to-be-laid-to-rest-at-karbala-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: चेहल्लुम पर दीदार के लिए रखे गए ताजिये, करबला में किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: चेहल्लुम पर दीदार के लिए रखे गए ताजिये, करबला में किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
Mukesh Kumar
Updated Tue, 04 Aug 2026 04:50 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में चेहल्लुम के अवसर पर मंगलवार शाम शहर के विभिन्न मोहल्लों और इमामबाड़ों में ताजिये दीदार के लिए रखे गए। बुधवार को छोटे ताजियों को करबला में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। अंटा चौराहा पर सुबह से ताजियों की खरीदारी को लेकर भीड़ रही, जहां छोटे ताजिये 100 और बड़े 800 रुपये तक में बिके। किला क्षेत्र में ताजियों के साथ रंग-बिरंगी रोशनी से विशेष सजावट की गई, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। अकीदतमंदों ने फातिहाख्वानी की और लंगर वितरित किया। मन्नत के बड़े ताजिये विभिन्न मोहल्लों से मातमी जुलूस के साथ निकाले जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।