{"_id":"6a7dc8885e046dbcb402f5de","slug":"video-video-wrestlers-displayed-their-prowess-at-the-district-level-wrestling-competition-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: जनपदीय कुश्ती प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: जनपदीय कुश्ती प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
रोजा। जनपदीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन रेलवे इंटर कॉलेज में किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाकर बाजी मारी। बृहस्पतिवार को हुई प्रतियोगिता में छात्रों ने कुश्ती में अपना दम दिखाते हुए बाजी मारी। जिला खेल सचिव कैप्टन रामकुमार ने बताया कि अंडर 14 से 17 आयु वर्ग में शोभित कुमार, सर्वजीत, करन, साहिल, वंश सक्सेना, शोभित राठौर और सत्यवीर राजपूत विजेता रहे।
इसी तरह 17 से 19 आयु वर्ग में राहुल, इकलाख शाह, संचित, विकास, श्लोक सक्सेना, मोहम्मद शोएब और अनमोल सिंह ने जीत दर्ज की। 14 वर्ष से कम आयु वर्ग में मुकीम सुलेमानी, भूराज और कृष विजयी घोषित हुए। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य कैप्टन जेपी सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में रेलवे इंटर कॉलेज, सरदार पटेल हिंदू इंटर कॉलेज, देवी प्रसाद इंटर कॉलेज, रामदत्त पंचायत इंटर कॉलेज भावलखेड़ा, जनता इंटर कॉलेज और पुवायां इंटर कॉलेज की टीमों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर राजीव गंगवार, सत्यपाल सिंह, राम निरंजन वर्मा, आदेश कुमार गुप्ता, विनय प्रकाश, वेदराम आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।