{"_id":"687f55d6ef3dd1d00d082f59","slug":"video-villagers-protested-against-school-merger-in-shahjahanpur-2025-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"विलय का विरोध: ग्रामीण बोले- न कहीं जाएंगे बच्चे... न जाने देंगे गुरु जी को, गांव के स्कूल में ही होगी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विलय का विरोध: ग्रामीण बोले- न कहीं जाएंगे बच्चे... न जाने देंगे गुरु जी को, गांव के स्कूल में ही होगी पढ़ाई
शाहजहांपुर के पुवायां ब्लॉक के रायपुर गांव में स्कूल विलय के विरोध में ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह प्रदर्शन करते हुए प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक विचित्रमणि अग्निहोत्री को घेर लिया। स्कूल में ही पढ़ाई शुरू करा दी। गांव रायपुर के प्राथमिक स्कूल में 47 बच्चों के नाम दर्ज हैं। यहां केवल एक शिक्षक विचित्रमणि अग्निहोत्री की तैनाती है। रायपुर के प्राथमिक विद्यालय को गांव इमलिया के प्राथमिक स्कूल में मर्ज किया गया है। मंगलवार सुबह शिक्षक गांव रायपुर के स्कूल पहुंचे और बच्चों से गांव इमलिया के स्कूल चलने को कहा। इस पर तमाम अभिभावकों ने आकर शिक्षक को घेर लिया और कहा कि वे अपने बच्चों को इमलिया नहीं भेजेंगे। शिक्षक को भी नहीं जाने देंगे और शिक्षक को रायपुर में ही बच्चों को पढ़ाना होगा। सहायक अध्यापक का कहना है कि स्कूल में अभी 47 बच्चों का नामांकन है, लेकिन कई बच्चों के पास जन्म प्रमाणपत्र और आधार कार्ड नहीं हैं। इससे संपूर्ण आंकड़ा स्पष्ट नहीं हो सका। इस आधार पर विभाग ने स्कूल को इमलिया विद्यालय में समायोजित करने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह निर्णय जनविरोधी है। इसी विरोध के चलते उन्होंने प्रधानाचार्य को विद्यालय में ही घेराव किया था। दोपहर साढ़े बारह बजे तक शिक्षक स्कूल में ही थी और अभिभावकों को समझा रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।