शामली कस्बा गढ़ीपुख्ता में रास्ता भटककर पहुंचे बरेली निवासी मजदूर को चोर के शक में लोगों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। लोगों ने उसे बंधक बना लिया और चोर होना कबूल कराते हुए उसके हाथ में बलकटी थमा दी। पुलिस ने मजदूर को बंधन मुक्त कराया। पुलिस ने मजदूर को उसके घर बरेली भिजवा दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
गढीपुख्ता कस्बे में बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे एक युवक को लोगों ने चोर के शक में पकड़ लिया। लोगों को उसने बताया कि वह रास्ता भटककर यहां पहुंच गया, लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी और उसे मारपीट कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं लोगों ने उसे बंधक बना लिया और उसके हाथ में बलकटी देकर उसे चोर कबूल करवाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को थाने ले गई। युवक ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करता है। उसे गांव भैंसवाल निवासी ठेकेदार फुरकान लेकर आया था और गांव के किसान यशपाल के यहां नौकरी पर रखवा दिया था। वहां पर काम ज्यादा होने के कारण उसका मन नहीं लगा तो वह रात को बिना बताए घर जाने के लिए निकल गया। वह शामली जाने के बजाए रास्ता भटककर गढ़ीपुख्ता पहुंचा तो लोगों ने उसे घेर लिया और उसे चोर बताकर मारपीट की। पुलिस ने किसान और ठेकेदार को थाने बुलवाकर जानकारी की तो मजदूर की बात सही पाई गई। मजदूर ने बताया कि वह जिला बरेली के थाना इज्जतनगर के गांव मड़ीनाथ का रहने वाला है। मजदूर ने अपने घर जाने की इच्छा जताई। पुलिस ने ठेकेदार से कहकर उसे बरेली के लिए रवाना कर दिया। इसी दौरान किसी ने घटना का मोबाइल फोन से वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। थाना प्रभारी का कहना है कि कुछ लोगाें ने मजदूर को चोर के शक में मारपीट कर दी थी। मजदूर को उसके घर बरेली भिजवा दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।