{"_id":"6989c75075bd0636f407c3f1","slug":"video-shamli-former-municipality-chairman-accused-of-forcefully-demolishing-wall-and-assault-2026-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"शामली: पूर्व पालिका अध्यक्ष पर जबरदस्ती दीवार गिराने और मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: पूर्व पालिका अध्यक्ष पर जबरदस्ती दीवार गिराने और मारपीट का आरोप
कैराना के पूर्व पालिका अध्यक्ष एवं विधायक नाहिद हसन के चाचा हाजी अनवर हसन पर निर्माणाधीन मकान की दीवार गिराने और मारपीट का आरोप लगाया गया है। मोहल्ला आर्यपुरी में हाजी अनवर हसन का घेर है। घेर के बराबर में नूर हसन अपने मकान की चिनाई करा रहे थे। नूर हसन ने बताया कि हाजी अनवर हसन और उनके साथी वहां आए और उनकी जगह को अपनी बताते हुए दीवार गिरा दी। उनसे मारपीट की। उनकी रिहाना और मौसेते भाई वार्ड 12 के सभासद फुरकान घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं हाजी अनवर हसन का कहना है कि जमीन हमारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।