{"_id":"6a6368aaa1ce718154076023","slug":"video-gall-karaugdha-kharaca-kara-bnaya-gaya-biipasa-pahal-ha-brasha-naha-jhal-paya-ha-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"गिलौला: करोड़ों खर्च कर बनाया गया बाईपास पहली ही बारिश नहीं झेल पाया है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिलौला: करोड़ों खर्च कर बनाया गया बाईपास पहली ही बारिश नहीं झेल पाया है
पहली ही बारिश में धंसने लगा करोड़ों से बना गिलौला बाईपास
- जाम की समस्या से निजात के लिए तिलकपुर मोड़ से मोहमदापुर तक बना है बाईपास
गिलौला: बौद्ध परिपथ पर गिलौला कस्बे में लगने वाले जाम की समस्या से निजात के दिलाने के लिए तिलकपुर मोड़ स्थित नहर पटरी के किनारे बाईपास बनवाया गया है। करोड़ों खर्च कर बनाया गया बाईपास पहली ही बारिश नहीं झेल पाया है और जगह-जगह से बाईपास की साइड धंसने लगी है। इससे लोगों को हादसे की आशंका सता रही है। वहीं, राहगीर निर्माण में अनियमितता का आरोप लगा रहे हैं।
गिलौला कस्बे में तिलकपुर से मोहमदापुर तक लगभग चार किलोमीटर लंबा बाईपास बाईपास बनाया गया है। बाईपास बनाने में लगभग 20 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं और लगभग पांच महीने पहले बाईपास को कार्यदाई संस्था ने एनएचएआई को हैंडओवर किया गहै। ऐसे में लगभग पांच महीने में ही बाईपास जगह-जगह धंसने लगा है, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। राहगीर कार्यदाई संस्था द्वारा निर्माण में मानकों की अनदेखी करने का आरोप लगा रहे हैं। राहगीर केशवराम, निर्मल यादव, शोभित, शुभम शुक्ला आदि ने बताया कि साइड में कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जो रात के समय बड़े हादसे का सबब बन सकते हैं। राहगीरों ने आरोप लगाया कि जिम्मेदार अधिकारियों को जांच कर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। इस संबंध में कार्यदाई संस्था के इंजीनियर आशीष कुमार ने बताया कि बाईपास एनएचएआई को हैंडओवर कर दियागया है। ऐसे में अब एनएचएआई की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अब कार्यदाई संस्था को भी छोड़ दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।