{"_id":"67e15ca42b2e87423b0d433e","slug":"video-sharavasata-ma-dal-sa-pahal-utha-aratha-shahatha-na-chhaugdhachhaugdha-ka-ta-fatha-sa-jhal-gaii-aahata-yavata-2025-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : श्रावस्ती में डोली से पहले उठी अर्थी, शोहदों ने छेड़छाड़ की तो फंदे से झूल गई आहत युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : श्रावस्ती में डोली से पहले उठी अर्थी, शोहदों ने छेड़छाड़ की तो फंदे से झूल गई आहत युवती
यूपी के श्रावस्ती में शोहदों से परेशान युवती ने फंदे से झूलकर जान दे दी। घरवालों ने देखा तो वह चीख पड़े। शोर सुनकर पहुंचे गांव के लोग परेशान मां को ढांढस बंधाते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना इकौना थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी युवक दो माह पूर्व मजदूरी करने दिल्ली गया था। घर पर उसकी पत्नी एवं पुत्री रहती थी। रविवार की रात बेटी का शव कमरे में छत के पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकता मिला।
लाश देख मां की चीख निकल गई। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने मौका मुआयना करके साक्ष्य संकलित किए। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
मां ने बताया कि बेटी का विवाह तय हो गया था। 18 अप्रैल को तिलक एवं 30 अप्रैल को बरात आनी थी। रविवार शाम को वह दवा लेने गई थी। रास्ते में गांव के ही दो शोहदों ने उससे छेड़छाड़ की। घर आकर उसने यह बात बताई। सुबह मनचलों के घर जाकर बात करने का सोचा था। इससे पहले ही बेटी ने जान दे दी।
मामले में मां ने गांव के ही दो शोहदों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है। सीओ सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोप की पुष्टि होने पर आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।