{"_id":"67ebe80e857860c67c0c636d","slug":"video-sharavasata-ma-kaii-sathana-para-lga-aaga-kaha-ghara-jal-ta-kaha-khata-2025-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : श्रावस्ती में कई स्थानों पर लगी आग, कहीं घर जला तो कहीं खेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : श्रावस्ती में कई स्थानों पर लगी आग, कहीं घर जला तो कहीं खेत
श्रावस्ती जिले में अलग-अलग स्थानों पर लगी आग से कहीं फसल जल गई, तो कहीं घर जलकर राख हो गया। वहीं भिनगा जंगल में भी लगी आग से झाड़ियां जल गईं।
सिरसिया क्षेत्र के ग्राम जमुनीकला निवासी सुकईराम के खेत में मंगलवार को आग लग गई। इससे करीब आधा बीघा गेहूं की फसल जल गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग को काबू किया। वहीं सिरसिया क्षेत्र के ग्राम पंडित पुरवा निवासी जगराम पासवान के घर में मंगलवार को आग लग गई। इससे पहले की दमकल कर्मी पहुंचे ग्रामीणों ने आग को काबू कर लिया।
इसी तरह मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम बहोरवा के मजरा कलंदरी पुरवा निवासी अजाबुद्दीन के खेत में भी आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने इनायत रसूल, कयामुद्दीन व मोहम्मद अली के खेत को भी अपनी आगोश में ले लिया। यहां अग्निकांड में करीब नौ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी परिश्रम कर आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार विजय प्रकाश गुप्ता व लेखपाल अनिल आर्य ने क्षति का आकलन किया। इसी क्रम में मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खांवा कला के मजरा खांवा खुर्द निवासी कृपाराम यादव ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही पप्पू की पत्नी व उसके पिता के बीच किसी बात को लेकर सोमवार को विवाद हो गया था।
इससे पप्पू ने अपने ही घर में आग लगा दी थी। इससे उसका व जगराम का घर भी आग की चपेट में आ गया। अग्निकांड में घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित कृपाराम ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। वहीं एक अन्य घटना में मंगलवार को भिनगा जंगल के कंपार्टमेंट 35 में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।