{"_id":"6821ddbe4e4c2edde00c0272","slug":"video-sharavasata-sarakashha-karanae-ka-thaya-gaya-haval-naha-lgaga-thakal-mal-varata-ka-btha-lya-gaya-fasal-2025-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती: सुरक्षा कारणों का दिया गया हवाला, नहीं लगेगा दिकौली मेला, वार्ता के बाद लिया गया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती: सुरक्षा कारणों का दिया गया हवाला, नहीं लगेगा दिकौली मेला, वार्ता के बाद लिया गया फैसला
बहराइच के सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह में लगने वाले जेठ मेले पर रोक लगाई चुकी है। ऐसे में सुरक्षा कारणों से सोनवा के दिकौली स्थित बड़े पुरुष की मजार पर भी जेठ मेले का आयोजन नहीं होगा। प्रशासन की ओर से यह फैसला मेला प्रबंध समिति के पदाधिकारियों से वार्ता के बाद लिया है।
सोनवा के दिकौली में बड़े पुरुष की मजार स्थित है। बताया जाता है कि यह सैयद सालार मसूद गाजी के बड़े वालिद थे। ऐसी मान्यता चली आ रही है कि बगैर यहां माथा टेके गाजी की दरगाह में जियारत पूरी नहीं होती। इसी मान्यता के चलते पूरे जेठ माह हजारों की संख्या में जायरीन बड़े पुरुष की मजार पर जियारत के लिए प्रयागराज, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर सहित बिहार राज्य के जिलों से लोग आते थे।
ऐसे में जब सुरक्षा कारणों से बहराइच में दरगाह मेले के आयोजन पर पहले से ही रोक लग गई है। तो अब जिला प्रशासन की ओर से मेला प्रबंधक एजाज अहमद सहित समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर भारत पाकिस्तान के बीच उपजे तनाव को देखते हुए सुरक्षा कारणों से दिकौली में मेले का आयोजन न करने को कहा गया है।
प्रशासन से वार्ता के बाद मेला प्रबंध समिति की ओर से दिकौली बड़े पुरुष की मजार पर मेले के आयोजन पर रोक लगा दी गई है। ऐसे में यहां 15 मई से जेठ मेले का आयोजन नहीं होगा। एसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि सुरक्षा कारणों से किसी भी धर्म के ऐसे आयोजन जहां लोगों की भीड़ जुट सकती है। उनके आयोजनों की अनुमति नहीं दी जा सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।