{"_id":"67471fb90397bea531097d59","slug":"video-shravasti-sathagathha-parasathataya-ma-lpata-kashara-va-kasharaya-ma-ka-satha-mal","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Shravasti: संदिग्ध परिस्थितियों में लापता किशोर व किशोरियां मां के साथ मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Shravasti: संदिग्ध परिस्थितियों में लापता किशोर व किशोरियां मां के साथ मिलीं
अमारे भरिया के मजरा श्रीजोत निवासी चार किशोर भाई बहन शनिवार को रहस्यमय ढंग से लापता हो गए थे। मामले में पिता की ओर से कटरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। जिन्हें कटरा पुलिस ने बौद्ध परिपथ स्थित पेटहरिया पुल से मां के साथ खोज निकाला।
नवीन मार्डन थाना क्षेत्र कटरा के ग्राम अमारे भरिया के मजरा श्रीजोत निवासी राम दुलारे का किसी बात को लेकर पत्नी राधा देवी से विवाद चल रहा है। जो कई माह पूर्व घर छोड़ कर चली गई थी। शनिवार को उसकी पुत्री जूली (17), तारा (15), आरपी (9) व पुत्र राव उर्फ दीन दयाल (11) रहस्यमय ढंग से घर से लापता हो गए थे। तमाम तलाश के बाद भी बच्चों का पता न चलने पर राम दुलारे ने सोमवार को कटरा थाने में बच्चों की गुमशुदगी दर्ज कराया था। जिन्हें थाना प्रभारी कटरा गणनाथ प्रसाद ने मुखबिर की सूचना पर बौद्ध परिपथ स्थित थाना क्षेत्र के पेटहरिया पुल से खोज निकाला। पुलिस का कहना था कि यह सभी बच्चे अपनी मां के पास गए थे। इस दौरान मां भी बच्चों के साथ थी। सभी बच्चों को आवश्यक कार्रवाई के बाद महिला आरक्षी रवीना के सुपुर्द किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।