{"_id":"68678f9a5f0434b68d0df3f1","slug":"video-video-mahararama-ka-lkara-aatha-jana-va-33-sakatara-ma-bta-jal-darana-kamara-sa-haga-nagarana-2025-07-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मोहर्रम को लेकर आठ जोन व 33 सेक्टर में बंटा जिला, ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मोहर्रम को लेकर आठ जोन व 33 सेक्टर में बंटा जिला, ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी
मोहर्रम के त्योहार पर शांति व सौहार्दपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिले को तीन सुपर जोन, आठ जोन व 33 सेक्टर में बांटा गया है। यहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिले में कुल 2677 ताजिया को 195 स्थल (कर्बला) में सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। ताजिया ले जाने वाले स्थानों पर 145 कैमरे लगवाए गए हैं। साथ ही जिले को 11 संवेदनशील स्थलों की विशेष निगरानी कराई जाएगी। इस बारे में और जानकारी देते हुए एसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि जिले में रविवार छह जुलाई को मोहर्रम का त्योहार मनाया जाएगा।
इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग जगह-जगह ताजिया रखते है। दसवीं के दिन इन ताजियों को जुलूस के रूप में एकत्र कर नजदीकी कर्बला ले जाकर सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। ऐसे में मोहर्रम पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में जोनल व सेक्टर अधिकारी की तैनाती की गई है। जिले को तीन सुपर जोन, आठ जोन व 33 सेक्टर में बाँटा गया है। साथ ही 11 संवेदनशील स्थान चिन्हित किए गए हैं। यहां समुचित पुलिस बल की तैनाती की गई है। सभी संवेदनशील स्थानों पर पीआरवी के वाहन निरंतर भ्रमणशील रहेंगें। साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों पर ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जाएगी।
त्योहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए थाना स्तर पर पीस कमेटी व जिला स्तर सेन्ट्रल पीस कमेटी की बैठक कराई जा चुकी है। सोशल मीडिया पर 24 घंटे विशेष निगरानी रखी जाएगी, यदि कोई व्यक्ति ऐसी पोस्ट करता है जिससे अमन-चैन में बाधा उत्पन्न होने की आशंका हो, तो उसके विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
लोगों में सुरक्षा का अहसास दिलाने के लिए पुलिस बल निरंतर फ्लैग मार्च कर रही है। साथ ही सभी स्थानों को क्यूआरटी व पीएसी के रूप में अतिरिक्त बल प्रदान किया गया है । जिले में कुल 2677 ताजिया को 195 स्थल (कर्बला) में सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। ताजिया ले जाने वाले स्थानों पर 145 कैमरे लगाए गए हैं। इनसे किसी भी स्थिति से निपटने हेतु निगरानी की जाएगी ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।