{"_id":"6ac78292b31c6ed20c0e77d7","slug":"video-video-sharavasata-ma-daema-bl-mahamamathapara-ghatana-ka-thashhaya-para-haga-sakhata-kararavaii-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: श्रावस्ती में डीएम बोलीं- मोहम्मदापुर घटना के दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: श्रावस्ती में डीएम बोलीं- मोहम्मदापुर घटना के दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
विद्युत पोल खड़ा करने के दौरान 11 हजार की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आकर मृत हुए मृतकों के परिजनों से बृहस्पतिवार को डीएम अन्नपूर्णा गर्ग व एसपी राहुल भाटी ने मुलाकात की। इस दौरान डीएम ने मृतक के परिजनों को ढाढ़स बंधवाया और हर संभव सरकारी मदद का आश्वासन दिया। साथ ही घटना के दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ जांच के बाद सख्त कार्रवाई की बात कही।
गिलौला विकासखंड की ग्राम पंचायत मोहम्मदापुर पहुंची डीएम अन्नपूर्णा गर्ग व एसपी राहुल भाटी ने करंट की चपेट में आकर मृत हुए सचिन मिश्रा(20) के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने परिजनों से घटना की जानकारी ली और उन्हें ढाढ़स बंधवाया। परिवार की आर्थिक स्थिति जानी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। दोनों अधिकारियों ने घटना में मृत हुए वेद प्रकाश पाठक की पत्नी पूनम व उनके बच्चों से भी मुलाकात की।
इस दौरान पूनम को ढाढ़स बंधवाते हुए मदद का आश्वासन दिया। डीएम व एसपी ने घटना स्थल भी देखा। गांव में फैले विद्युत तारों के मकड़जाल व गांव के बीच से गुजरी 11000 कर विद्युत लाइन देख डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने एक्सईएन को तत्काल ढीले तारों को कसवाने सहित अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का निर्देश दिया। डीएम ने बताया कि मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद दिलाई जाएगी। जिला प्रशासन दोनों मृतकों के परिजनों के साथ है। घटना के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रथम दृष्टया गिलौला विद्युत उपकेंद्र में तैनात एसडीओ, जेई व लाइनमैन सहित चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।