{"_id":"6a6de3f106d2a917cd0adc59","slug":"video-93-pregnant-women-examined-at-the-psma-camp-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीएसएमए शिविर में हुई 93 गर्भवतियों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर।भनवापुर क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया में शनिवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं का जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित डॉ.सिद्धार्थ जयसवाल,डॉ.श्रीया चौधरी,व डॉ.सबीहा मलिक के द्वारा क्षेत्र के 93 गर्भवती महिलाओं का का जांच किया गया।जांच के दौरान नौ गर्भवती महिलाएं उच्च जोखिम चिन्हित की गई वहीं 12 गर्भवती में खून की कमी पाई गई। उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा आयरन सुक्रोज का ड्रिप चढ़ाया गया,बाकी उच्च जोखिम वाली महिलाओं को जरूरी दवाओं के साथ ही सुझाव दिया गया। अधीक्षक डॉ.शैलेंद्र मणि ओझा ने गर्भवती महिलाओं को पोषण युक्त संतुलित आहार के साथ ही मौसमी फलों का सेवन के साथ ही नियमित जांच व टीकाकरण का सलाह दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।