{"_id":"6a674b0e24fec4154508e3e9","slug":"video-siddharthnagar-wins-mens-title-for-the-fifth-consecutive-time-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर ने लगातार 5वीं बार जीता पुरुष खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर ने लगातार 5वीं बार जीता पुरुष खिताब
गोरखपुर जोन की 74वीं अंतर्जनपदीय पुलिस हॉकी महिला/पुरुष प्रतियोगिता 2026 का समापन 27 जुलाई 2026 को हुआ। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर हौसला बढ़ाया।
महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला जनपद गोंडा और जनपद कुशीनगर की महिला टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में निर्धारित समय तक स्कोर बराबर रहने के बाद मैच का फैसला पेनाल्टी स्ट्रोक से हुआ। इसमें गोंडा पुलिस की महिला टीम ने कुशीनगर महिला पुलिस को 3-2 से हराकर फाइनल अपने नाम किया। वहीं, पुरुष वर्ग का फाइनल जनपद सिद्धार्थनगर और जनपद बस्ती के बीच हुआ। कांटे की टक्कर में भी निर्णय पेनाल्टी स्ट्रोक से हुआ। सिद्धार्थनगर की टीम ने बस्ती की टीम को 3-1 से हराकर लगातार 5वीं बार इस प्रतिष्ठित खिताब पर कब्जा किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।